फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Narcotics Task Force caught two smugglers in Agra opium worth Rs 40 lakh recovered

UP: आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़े दो तस्कर, 40 लाख की अफीम बरामद

Mon, 25 Dec 2023 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

आगरा की थाना छाता पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो अफीम तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से 40 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है।

विज्ञापन
Anti Narcotics Task Force caught two smugglers in Agra opium worth Rs 40 lakh recovered
दो तस्कर गिरफ्तार 40 लाख की अफीम बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड से 40 लाख की अफीम आगरा लाई गई थी। इसकी सप्लाई दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में होनी थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भनक लग गई। सोमवार को छत्ता क्षेत्र में इंद्रा मिल के पास से दो तस्कर पकड़े गए। दो किलोग्राम से अधिक अफीम भी बरामद कर ली गई। पुलिस अब आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में लगी है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि झारखंड में अफीम की खेती की जाती है। तस्कर अफीम को लेकर आते हैं। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में सप्लाई करते हैं। बदायूं निवासी जोगराज मोर्या और देवराज उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उनसे 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की गई। हरियाणा और दिल्ली के खरीदार आगरा में आने वाले थे। मगर, इससे पहले ही पुलिस टीम को जानकारी मिल गई। अब आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। आरोपी किन लोगों के संपर्क में हैं? यह पता किया जा रहा है, जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


मिलावट कर हो रही बिक्री
सीओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। बिहार और झारखंड से आरोपी बस और ट्रेन में यात्रा करते हैं। कम वजन होने की वजह से आसानी से उठा लेते हैं। इसका रंग भी चॉकलेटी होता है। इसे टिफिन और छोटे बैग में रख लेते हैं, जिससे किसी को शक नहीं होता है। दिल्ली एनसीआर के साथ ही हरियाणा, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर में सप्लाई की जाती है। इसको छोटे पैकेट बनाकर बेचा जाता है। अफीम में मिलावट भी कर दी जाती है। तकरीबन 5 किलोग्राम अफीम में 2 किलोग्राम अन्य पदार्थ की मिलावट कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed