{"_id":"5e844b5b8ebc3e768550fef9","slug":"anti-larva-spray-fogging-in-agra-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर में फॉगिंग के लिए रोस्टर जारी, साफ-सफाई के लिए मोबाइल नंबर पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फॉगिंग के लिए रोस्टर जारी, साफ-सफाई के लिए मोबाइल नंबर पर दें सूचना
Wed, 01 Apr 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:36 PM IST
सार
कंट्रोल रूम नंबर 9319406053 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
फॉगिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के लिए नगर निगम ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग मोबाइल नंबर 9627571872 और 8791412980 पर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। वार्ड के पार्षद के माध्यम से भी मांग की जा सकती है। साफ-सफाई के लिए निगम के कंट्रोल रूम नंबर 9319406053 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम ने अप्रैल में 18 दिनों तक होने वाली फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का रोस्टर जारी किया है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि सभी वार्डों में 2 शिफ्टों में फॉगिंग और एक शिफ्ट में एंटी लार्वा छिड़काव होगा।
एक दिन में 12 वार्डों को कवर किया जाएगा। सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और शाम को 6:00 से 8:00 बजे तक फॉगिंग कराई जाएगी। एंटी लार्वा छिड़काव सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगा।

समाजसेवी ने सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
कागारौल क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा में मंगलवार को समाजसेवी अनेक सिंह चाहर ने सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। गांववालों से घर में ही रहने का आह्वान भी किया। मौके पर बलजीत सिंह, रिंकू चाहर, रौतान सिंह आदि मौजूद रहे।
गलियों को किया जा रहा सैनिटाइज
बाह-बटेश्वर की गलियों को मंगलवार सैनिटाइज किया गया। ब्लाक प्रशासन ने गलियों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बाह की गलियां पहले ही सैनिटाइज की जा चुकी है। दूसरे गांवों को भी सैनिटाइज कराने की मांग उठने लगी है।
गांवों में किया गया सैनिटाइजेशन
फतेहाबाद ग्राम पंचायत डौकी में मंगलवार को प्रधान कुंती ने मंगलवार को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। गांव नगला इंदर, नगला आमान, जयनगर, मढ़ी, डौकी आदि में कीटनाशक का छिड़काव करवाया। गांववालों को लॉकडाउन के महत्व को समझाया गया।