{"_id":"5dad84ee8ebc3e93da7897bf","slug":"anti-corruption-team-caught-sales-tax-office-driver-taking-bribe-crime-news-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स अधिकारी के चालक-चपरासी लेते थे 'महीनेदारी', रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स टैक्स अधिकारी के चालक-चपरासी लेते थे 'महीनेदारी', रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Tue, 22 Oct 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सेल्स टैक्स ऑफिस का चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सहायक आयुक्त सेल्स टैक्स प्रवर्तन के चालक और चपरासी को आगरा की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने दोनों से रिश्वत के रूप में ली गई 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार दोपहर भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा इकाई ने राधापुरम चौराहा हाईवे से सहायक आयुक्त सेल्स टैक्स प्रवर्तन भूपेंद्र सिंह के चालक जगदीश मीणा निवासी सांकरखेड़ा करौली राजस्थान तथा चपरासी राकेश कुमार निवासी औखेरा थाना छाता को पिकअप चालक से 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: बेटे में देखा 'मिसाइल; बनाने का जूनून, सपना साकार करने को मां ने बेच डाली पुरखों की जमीन
विज्ञापन
पिकअप चालक अनिल निवासी होडल हरियाणा पुरानी बैटरी का स्क्रेप लाने ले जाने का काम करता है। दोनों उससे जीएसटी के नाम पर विगत काफी दिनों से रुपये ऐंठ रहे थे। अब दस हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत अनिल ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा से की थी।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शिकायत पर निरीक्षक महेश चंद्र गौतम, शिवराज सिंह की टीम ने दोपहर करीब 12:30 बजे चालक और चपरासी को 10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहायक आयुक्त प्रवर्तन सेल्स टैक्स विभाग भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वो सुबह 8:30 से 11:25 बजे तक फरह में चेकिंग कर रहे थे। इसके बाद चालक और चपरासी उनके पास से चले गए। इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा के निरीक्षक महेश चंद्र गौतम ने बताया कि स्केप विक्रेता अनिल ने विजिलेंस को यह सूचना दी थी। सूचना के आधार पर हमने चालक और चपरासी दोनों को रिश्वत की रकम के साथ मौके से पकड़ लिया और हाईवे थाने के सुपुर्द कर दिया।