फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Corruption Department Task Force arrested Headmaster for taking bribe of ten thousand rupees

आगरा: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, एंटी करप्शन विभाग की टास्क फोर्स ने की कार्रवाई

Wed, 20 Apr 2022 09:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 09:02 PM IST
सार

टास्क फोर्स के निरीक्षक और आगरा एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Anti Corruption Department Task Force arrested Headmaster for taking bribe of ten thousand rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ से आई एंटी करप्शन विभाग की टास्क फोर्स ने बुधवार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते शमसाबाद के लहर पट्टी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक डीएलएड छात्र को ट्रेनिंग कराने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था, जिसकी शिकायत छात्र ने एंटी करप्शन विभाग में की थी। इस पर डीआईजी एंटी करप्शन ने लखनऊ से टास्क फाेर्स को भेजा था। आगरा और लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीआईजी एंटी करप्शन, लखनऊ राजीव मल्होत्रा ने टास्क फोर्स को भेजा था। थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की निवासी विष्णु चौहान ने  लहरपट्टी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भैरव नाथ झा निवासी बास महुआ, शमसाबाद के खिलाफ शिकायत की थी। विष्णु चौहान का आरोप था कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय लहर पट्टी में कराने के लिए प्रधानाध्यापक उससे दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की जांच कराने पर शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ से एंटी करप्शन विभाग की टास्क फोर्स भेजी गई थी। टास्क फोर्स के निरीक्षक इश्तियाक वारसी और आगरा एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक संजय यादव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार की दोपहर आरोपी प्रधानाध्यापक भैरव नाथ झा को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसे मेरठ की विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed