{"_id":"5f22c9ed8ebc3e9fab3b0fc0","slug":"anti-coronavirus-vaccine-trial-will-start-from-next-week-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह से शुरू होगा वैक्सीन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह से शुरू होगा वैक्सीन का ट्रायल
Fri, 31 Jul 2020 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैक्सीन का ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है। इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से मिली अनुमति। इसमें 18 से 55 साल के स्वस्थ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनको वैक्सीन ट्रायल से पहले शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
तय लोग की कोरोना जांच कराई जाएगी, निगेटिव आने पर अन्य बीमारियों की जांच के बाद दी जाएगी पहली डोज। दूसरी 14 दिन बाद लगेगी डोज। इस बीच डॉक्टर उसकी सेहत की मॉनिटरिंग करेंगे, कितनी एंटीबॉडी बन रही हैं, इसकी भी जांच होगी। एक साल तक डॉक्टर्स मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उसे कोई और दिक्कत तो नहीं इसकी समय समय पर बॉडी का फुल चेकअप कराया जाएगा। ट्रायल के लिए कमेटी ने बैठक कर कार्य योजना तैयार की है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि एम्स में ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन है। डॉक्टर और स्टाफ वैक्सीन ट्रायल के लिए आगे आए हैं, कोई और ट्रायल में शामिल होना चाहता है तो एसएन में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा समेत कई जिलों में होगा सीरो सर्वे
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के स्तर का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सीरोलॉजिकल सर्वे कराएगा। अगस्त के पहले सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। इसमें लोगों के खून के रैंडम नमून लेकर एंटीबॉडी की जांच होगी। इसमें समुदाय में संक्रमण के स्तर और वायरस का प्रकृति का पता लगेगा। सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग एक लाख किट खरीदेगा। सर्वे में आगरा सहित ऐसे जिलों की शामिल किया जा रहा है, जहां संक्रमण पीक पर जाने के बाद अब कम हो रहा है या कम हो गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने या जोखिम के स्तर के बारे में वास्तविक डाटा का पता लगाने एकमात्र तरीका लोगों में एंटीबॉडी की उपस्थिति का परीक्षण करना है। सीरो सर्वे दुनिया में विश्वसनीय मानक है, जो निश्चित संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी के लेवल का पता लगाता है।