फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anthela, IMHH, Anthem, and Aparna Prem have secured a spot in the playoffs.

Agra News: एंथेला, आईएमएचएच, एंथम और अपर्णा प्रेम ने प्लेऑफ में बनाई जगह

Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Anthela, IMHH, Anthem, and Aparna Prem have secured a spot in the playoffs.
अंतर सोसाइटी लीग
आगरा। बृजमोहन बंसल की स्मृति में चल रही आगरा अंतर सोसाइटी लीग में रविवार को बल्लेबाजों ने कई चौके-छक्के लगाए। रोमांचक मुकाबलों में जीत के साथ आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स, एंथेला अवतार्स, एंथम वॉरियर्स और अपर्णा प्रेम ने प्लेऑफ में जगह बना ली।
विज्ञापन

राधा रानी चैलेंजर्स के सामने अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने आशीष राजपूत के 57 रन की मदद से 218 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में निगम ने तेज शुरुआत दिलाई। अंकुश और अभिषेक ने 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 57 रन, अंकुश ने 13 गेंदों पर 37 और विकास दीक्षित ने 4 छक्कों के सहारे 44 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

एंथम वॉरियर्स ने स्काई सिटी इलेवन को 4 विकेट से हराया। स्काई सिटी ने मयंक राठौर के 94 और पीयूष के 52 रन की बदौलत 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसी ने 77 और ऋषभ जैन ने नाबाद 74 रन बनाकर टीम को 18.5 ओवर में जीत दिला दी। एंथेला अवतार्स ने अपर्णा पंचशील स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से पराजित किया। स्ट्राइकर्स ने सनी के 42 रन की मदद से 144 रन बनाए। अमन तायल और धर्मेंद्र उपाध्याय ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अमन तायल ने 35 और विनय ने नाबाद 30 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स ने गणपति ग्लेडिएटर्स को 5 विकेट से हराया। गणपति की टीम सुनील चौधरी के 63 रन की बदौलत 167 रन तक पहुंची। आईएमएचएच के दिनेश कुशवाह ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक गुप्ता ने 53, कप्तान शशांक ने 34 और दिनेश कुशवाह ने नौ गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

-------------
प्लेऑफ के मुकाबले 18 को
लीग चरण के बाद अब 18 अक्तूबर को पहले क्वालिफायर में एंथम वॉरियर्स और आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स आमने-सामने होंगे। इसी दिन एलिमिनेटर में अपर्णा प्रेम फाइटर्स का मुकाबला एंथेला अवतार्स से होगा। इन मैचों के बाद टूर्नामेंट की आगे की राह तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed