फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another young man death in firozabad violence over caa

फिरोजाबाद हिंसा: 23 दिन बाद घायल अबरार ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई सात

Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
another young man death in firozabad violence over caa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बीत वर्ष 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से घायल युवक अबरार ने शनिवार रात को दम तोड़ दिया। अब उपद्रव में मारे गए लोगों की संख्या सात हो गई है। 
विज्ञापन


अबरार की मौत की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात कर दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में सपा और प्रसपा के नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन

 
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। पथराव और फायरिंग में काफी संख्या में लोग घायल हुए। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उपद्रव में छह लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 20 दिन तक चला इलाज

उपद्रव के दौरान नैनी चौराहे पर थाना रसूलपुर के मशरूरगंज निवासी अबरार (27) पुत्र मोहम्मद एजाज को भी गोली लगी थी। परिजन उपचार के लिए आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। हालत गंभीर होने पर उसे अपोलो दिल्ली ले गए। 

20 दिन तक उपचार के बाद अपोलो के चिकित्सकों ने अबरार की हालत गंभीर होने पर घर ले जाने की सलाह दे दी थी। परिजन 11 जनवरी को अबरार को दिल्ली से फिरोजाबाद मशरूरगंज स्थित मकान पर आ गए थे। 

अबरार के पिता मोहम्मद एजाज ने बताया कि रविवार को रात करीब 11 बजे अबरार की हालत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। अबरार की मौत होने की जानकारी होते ही सोमवार की सुबह से पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक 20 दिसंबर को घायल हुआ था। परिजन दिल्ली में उसका उपचार करा रहे थे। दो दिन पूर्व छुट्टी कराके घर ले आए थे। घर पर उसकी मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed