{"_id":"d4e96a560c3eea992b44ea8730e49ea3","slug":"another-swine-flu-patient-admitted-to-sn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वाइन फ्लू का एक और मरीज, एसएन में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का एक और मरीज, एसएन में भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के छह संदिग्ध मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। नियंत्रण के लिए सीएमओ कार्यालय स्थित इंटिग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज में विशेष वार्ड तैयार किया गया है जहां 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को बुखार, जुकाम-खांसी से पीड़ित चार साल की बच्ची को निजी पैथोलाजी की जांच में इन्फ्लुएंजा-1 का शिकार पाए जाने पर विशेष वार्ड में भर्ती किया गया। बीमारी की पुष्टि के लिए उसका सैंपल दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके साथ ही शहर में संदिग्ध मरीजों की संख्या सात हो गई।
शुक्रवार को खुद सीएमओ डा. एचएस दानू ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को देखा। उन्होंने गत दिवस संदिग्ध रूप से स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताए गए मरीजों की हालत नियंत्रित और उसमें पहले से सुधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी में इस फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए किसी निजी लैब नहीं, नेशनल सेंटर आफ डिसीज कंट्रोल, दिल्ली की रिपोर्ट ही मान्य होगी। जनसामान्य में बीमारी को लेकर कोई भ्रम न फैले इसलिए निजी पैथोलाजी सेंटर्स को हर संदिग्ध मरीज का एक सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू मामले पर शासन और जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी है।