फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another patient found of swine flu in agra

ताजनगरी में फैल रहा एच1एन1 वायरस, एक और मरीज में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Sat, 02 Feb 2019 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
another patient found of swine flu in agra
स्वाइन फ्लू

आगरा में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब बरहन क्षेत्र के साढे़ तीन साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू हो गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बाल रोग विभाग में बरहन निवासी साढ़े तीन साल के बच्चे को परिजन दिखाने लाए। डॉक्टरों ने लक्षण के आधार पर स्वाइन फ्लू की आशंका हुई। इस पर बच्चे के नमूने लेकर जांच को लैब भेज दिए। 
विज्ञापन


बीमार बच्चे को बाल रोग विभाग के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। दोपहर में जांच रिपोर्ट आई तो इसमें बच्चे को इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई। बच्चे का इलाज शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 11 मरीजों में पुष्टि

इधर, गुरुवार को दयालबाग और जयपुर हाउस के मरीजों के दो-दो परिजनों के नमूने लिए, इनकी जांच नेगेटिव आई है। इस तरह से अभी तक 51 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, इसमें एक झांसी के एसीएमओ हैं।

ये बरतें सावधानी
परिजनों को भी मास्क लगाकर ही मरीज के पास जाने की सलाह दी गई है। 

सलाह-
- हाथ मिलाने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जान से बचें।
- जुकाम-खांसी, बुखार से पीड़ित के सीधे संपर्क में न आएं।
- छींकते और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।

ये हैं लक्षण तो कराएं जांच 
- नाक बहने की शिकायत, छींक आना, लगातार खांसी।
- सिर दर्द, नींद न आना, थकान, मांसपेशियों में दर्द।
- उल्टी-दस्त होना, गले में खराश, पेट दर्द।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed