फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another name has come to light in case of land grabbing in Agra Police is busy searching for him

आगरा जमीन कांड: जांच में खुलते जा रहे कई राज, अब एक और नाम आया सामने; तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Tue, 23 Jan 2024 09:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 09:21 AM IST
सार

आगरा में कब्जा करने के मामले की जांच में कई राज खुलते जा रहे हैं। अब एक और नाम सामने आया है। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Another name has come to light in case of land grabbing in Agra Police is busy searching for him
आगरा: बोदला जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बोदला (जगदीशपुरा) की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने वालों में किशोर बघेल के साथ आनंद जूरैल भी था। पुलिस ने मुकदमे में उसे भी वांछित दिखाया है। अब पुलिस बिल्डर कमल चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं किशोर बघेल से जमीन पर कब्जे के दौरान लूटा गया सामान बरामद करने की भी कवायद की जा रही है।

विज्ञापन


बोदला जमीन कब्जा प्रकरण में एसआईटी की जांच में रोज नए नाम प्रकाश में आ रहे हैं। दरोगा जितेंद्र कुमार ने अमित अग्रवाल और पहलवान पुरुषोत्तम के नाम बताए थे। पुरुषोत्तम की गिरफ्तारी के बाद किशोर बघेल और आनंद जू्रैल के नाम प्रकाश में आए। ये दोनों भी कब्जा करने वालों में शामिल थे। मुख्य आरोपी कमल चौधरी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


मुकदमे की जांच में अभी तक नेमीचंद जैन परिवार का नाम नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि 10 हजार के इनामी बिल्डर कमल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद और राज खुल सकेंगे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि अमित अग्रवाल, एसओ जितेंद्र कुमार और पुरुषोत्तम पहलवान को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब बिल्डर कमल चौधरी, किशोर बघेल और आनंद जूरैल की तलाश कर रही है। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद यह पता चलेगा कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है। डीसीपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रवि कुशवाह के घर में रखा सामान किशोर बघेल ट्रैक्टर में भरकर ले गया था। आनंद जूरैल बिल्डर कमल के साथ ही कब्जा करने आया था।

डील कराने वाले के खिलाफ ढूंढ रहे साक्ष्य

एसआईटी के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने डील कराने वाले के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं, उनकी घटना से पहले और बाद की लोकेशन देखी जा रही है। एसओ की कॉल डिटेल में पुलिस को कई नंबर मिले थे। उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

होटल में एसओ के जाने का मिला प्रमाण

जमीन पर कब्जे की डील के लिए राजपुर चुंगी स्थित एक होटल में मीटिंग हुई थी। छानबीन शुरू हुई तो एसओ के होटल में जाने के डिजिटल प्रमाण मिल गए। एसओ जितेंद्र कुमार से भी जेल में विवेचना के समय पूछताछ की जा सकती है। यह पूछा जाएगा कि वह उस होटल पर क्या करने गए थे। जिस दिन एसओ होटल पर गए वहां कौन-कौन मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed