फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another Life Lost on Highway: Building Contractor Crushed by Metador in Front of Son and Granddaughter

UP: दर्दनाक हादसा...बेटे और पौत्री के सामने पहिये से कुचल गया ठेकेदार,  जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा

Wed, 24 Dec 2025 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 10:55 AM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। बेटे और पाैत्री के सामने मेटाडोर के पहिये से कुचलकर बिल्डिंग ठेकेदार की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Another Life Lost on Highway: Building Contractor Crushed by Metador in Front of Son and Granddaughter
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेटे और पाैत्री के साथ चिकित्सक को दिखाकर मंगलवार शाम को स्कूटर से घर जा रहे बिल्डिंग ठेकेदार 60 वर्षीय सुरेशचंद को तेज रफ्तार मेटाडोर ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। ठेकेदार की मेटाडोर के पहिये के नीचे आने की वजह से माैत हो गई। बेटा और पाैत्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सिकंदरा के नगला महल निवासी सुरेश चंद्र को गले में गांठ की समस्या थी। बेटे किशन चंद ने बताया कि पिता का इलाज अंजना टाॅकीज के पास चिकित्सक से चल रहा था। वह मंगलवार दोपहर पिता को अपनी ई-स्कूटर से दवा दिलाने जा रहे थे। उसकी 6 वर्षीय बेटी मोनिका भी जिद करके साथ आ गई थी। शाम चार बजे के वह घर लौट रहे थे। तभी आईएसबीटी फ्लाईओवर से उतरते हुए पीछे से तेज गति में आई मेटाडोर ने उनकी स्कूटर में टक्कर मार दी। वह और बेटी छिटक कर दूसरी ओर गिर गए जबकि पीछे बैठे पिता सुरेश चंद्र मेटाडोर की ओर गिरे। मेटाडोर के पहिये के नीचे आने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मेटाडोर ने एक पल्सर सवार को भी चपेट में ले लिया। वह भी दूर गिरा। हालांकि जान बच गई। उसकी बाइक मेटाडोर के पहिये में फंस गई। चालक वाहन को छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन






 नंबर से चालक का पता कर रही पुलिस
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आईएसबीटी पुलिस चौकी और थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्रेन की मदद से डीसीएम और टूटी बाइक को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। डीसीएम के नंबर के आधार पर भागे हुए चालक का पता किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटे और पाैत्री को धक्का देकर बचा ली जान
मृतक के बेटे किशन चंद ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। मंझला भाई पवन शिक्षक है। छोटा भाई हरिओम पिता के साथ ही ठेकेदारी पर बिल्डिंग बनाने का काम करता है। मां कृपा देवी गृहणी हैं।उनकी बेटी मोनिका यूकेजी की छात्रा है। वह दादा की दुलारी है। हादसे के दौरान पिता ने हम दोनों को बचाने के लिए धक्का देकर दूसरी ओर फेंकने का प्रयास किया। वह खुद डीसीएम की तरफ गिर गए। मासूम बेटी वह मंजर देख बेसुध हो गई है। रोते-रोते दादा को याद कर रही है। किशन ने बताया कि डॉक्टर ने पिता का चेकअप करने के बाद गांठ के बिल्कुल खत्म होने की जानकारी देते हुए दवा बंद कर दी थी। इस खुशी में पिता ने बेटी को उसकी पसंद की चीज खिलाने का वादा किया था। मालूम नहीं था कि ऐसा हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर यातायात सुरक्षा गंभीर चिंता
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने कहा कि एनएच-19 शहर से होकर गुजरता है, यातायात के अत्यधिक दबाव में है। 14 किलोमीटर लंबा उत्तरी बाईपास 4 दिसंबर से चालू हो चुका है। इससे भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाए तो शहर के भीतर यातायात दबाव में कमी आएगी और एनएच-19 अधिक सुरक्षित बनेगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।


मेडिकल छात्रों की गई थी जान
जिस जगह पर ठेकेदार की जान गई, उससे 500 मीटर पहले खंदारी ओवरब्रिज से उतरते समय दो मेडिकल छात्र की जान गई थी। वह भी भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहे थे। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में दोनों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद साइनेज लगाने, डिवाइडर को सही करने का काम किया गया, लेकिन हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed