Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another case registered against SO and builder for sending family to jail in fake case in Agra

Agra: जमीन कब्जाने के लिए फर्जी केस में परिवार को जेल भेजने का मामला, एसओ व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

ताजनगरी में जमीन कब्जाने के लिए फर्जी केस में परिवार को जेल भेजने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी एसओ व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Another case registered against SO and builder for sending family to jail in fake case in Agra
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में करोड़ों की जमीन कब्जाने के लिए फर्जी केस में परिवार को जेल भेजने वाले तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार और बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मदद के बहाने होटल में बुलाकर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी ने जांच की थी। होटल में जितेंद्र कुमार के होने के प्रमाण मिलने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मुकदमा स्टेशन रोड, यमुना ब्रिज निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित रवि कुशवाह के परिवार की मदद कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों से लेकर कागजी कार्रवाई में लगे हैं। लखनऊ तक भी गए थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पांच जनवरी को तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार का फोन आया। मदद कराने के लिए होटल पीएल पैलेस में बुलाया। वह अपने भाई, रवि के परिवार के मोहित और एक अन्य के साथ कार से पहुंचे। मोहित को कार में बैठा छोड़ दिया। जितेंद्र कुमार तीनों को होटल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बिल्डर कमल चौधरी मिले। उन्होंने कहा कि तुम केस की पैरवी ज्यादा कर रहे हैं। इसको छोड़ दो। हम तुम्हें अच्छी रकम दे देंगे। इससे जिंदगीभर बैठकर खाओगे। इस पर धर्मेंद्र ने मना कर दिया। केस की पैरवी से हटने से इन्कार पर बिल्डर ने धमकी दी। कहा कि उमा देवी का नाम खतौनी से हटवा दिया है। तुम अपनी फिक्र करो। इस मामले में जान से मारने की धमकी की धारा में जितेंद्र कुमार और कमल चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जितेंद्र कुमार की मिली मौजूदगी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि धमकी देने की शिकायत पर होटल में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। पीड़ित ने जो समय बताया था, उस समय के फुटेज में पता चला कि तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार आए थे। उनकी मौजूदगी होटल के अंदर ही थी। वहीं कमल चौधरी के आने के प्रमाण नहीं मिले हैं। आशंका है कि वह पहले से होटल के कमरे में मौजूद रहा होगा। इसलिए अब पहले के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। इन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed