{"_id":"68d84112d28a7da5060ad355","slug":"another-case-of-malaria-found-in-soron-kasganj-news-c-175-1-kas1003-137647-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोरों में फिर मिला मलेरिया का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोरों में फिर मिला मलेरिया का केस
Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र में मलेरिया के मरीज मिलने का सिलसिला बना हुआ है। अब गांव शाहपुर माफी में 13 वर्षीय किशोरी में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं, डेंगू के केस भी बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 7 केस सामने आ चुके हैं।
सोरों क्षेत्र में हर साल संक्रामक रोग के सबसे ज्यादा केस मिलते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र को संवेदनशील इलाकों में रखा गया है। इस बार भी सोरों क्षेत्र में लगातार मलेरिया और डेंगू के केस सामने आने लगे हैं। सोरों क्षेत्र के गांव शाहपुरमाफी की रहने वाली दीक्षा (13) पुत्री ओमकार के शनिवार को मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोरों क्षेत्र से अब तक डेंगू के भी दो मरीज मिल चुके हैं। साथ ही जिले में बुखार के मरीजों की भी खासी संख्या है। जिला अस्पताल में शनिवार को 200 बुखार से पीड़ित मरीजों ने ओपीडी पहुंचकर दवा ली। इनमें से 120 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई है।