फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another case lodged against Russian couple in Vrindavan Mathura

वृंदावन रशियन बिल्डिंग मामला: मथुरा जेल में बंद रूस के दंपती के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Apr 2022 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 06:29 PM IST
सार

मुंबई की महिला ने रशियन दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
another case lodged against Russian couple in Vrindavan Mathura
वृंदावन धाम अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जेल में बंद रूस के दंपती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वृंदावन की रशियन बिल्डिंग (वृंदावन धाम अपार्टमेंट) में रहने वाली एक महिला ने दंपती सहित सात नामजदों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी कागज तैयार करने, घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में भक्ति करने आई मुंबई की महिला ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि वह दो वर्षों से वृंदावन धाम अपार्टमेंट में रह रही है। कृष्ण भक्ति में लीन होने के कारण वह इस्कॉन से जुड़ी है। दो वर्ष पूर्व जब वह वृंदावन आई तब उसकी मुलाकात अल्लिना हार्टमैन और उनके पति वर्डन हार्टमैन से हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सभी रशियन बिल्डिंग में रहते हैं, जिसके मालिक रशियन दंपती रोमानोमा क्रीवोनोसोवा उसकी पत्नी नतालिया क्रीवोनोसोवा और रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा हैं। अल्लिना और उसके पति ने महिला को बताया कि बिल्डिंग में निर्मित फ्लैटों को बेचने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार से इनको मिली हुई है। दोनों ने एक बैनामा भी महिला को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया यह आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि अल्लिना, उसके पति वर्डन हार्टमैन, रशियन दंपती व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा ने फर्जी कागजों की कूटरचना कर उनसे 12 लाख रुपये हड़प लिए। सौ रुपये के स्टांप पर लिखकर दे दिया। इस पर जब पीड़िता ने कहा कि यह तो सिर्फ स्टांप पेपर है। इस पर उसे बातों लेकर कागज की अहमियत बता दी।

इसके कुछ समय बाद जब वह पजेशन लेटर को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस गईं तो वहां जानकारी करने पर पता चला कि उसको साजिशन ठग लिया है। 17 अक्तूबर 2021 को दोपहर को दीपक शर्मा और मनीष नाम के युवक फ्लैट में घुस आए। महिला के साथ गाली गलौज, मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जब पड़ोसी आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए। 

पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर वृंदावन कोतवाली में अल्लिना हार्टमैन, वर्डन हार्टमैन, रोमानोमा क्रीवोनोसोवा उसकी पत्नी नतालिया क्रीवोनोसोवा व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा, दीपक शर्मा व मनीष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम एमएस भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed