फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another case against former minister Chaudhary Bashir for hate speech in agra

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर एक और मुकदमा, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

Fri, 04 Sep 2020 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 AM IST
सार

  • वीडियो वायरल करके एक संगठन के पदाधिकारियों को दी थी चेतावनी, पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा  

विज्ञापन
Another case against former minister Chaudhary Bashir for hate speech in agra
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। दो समुदाय के लोगों के बीच घृणा फैलाने की कोशिश की गई। इससे माहौल खराब हो सकता था। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



संबंधित खबर- पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर महामारी एक्ट में मुकदमा, जानिये क्या है मामला
विज्ञापन


थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान मुकदमे के वादी हैं। इसमें आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने वीडियो में आपत्तिजनक बातें कहीं। माहौल खराब करने की कोशिश की। उनके बयान से दो समुदाय में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती थी। एक संगठन को चेतावनी दी गई। मोहल्ले में नहीं घुसने देने के लिए कहा गया। पुलिस ने मुकदमे में धारा 153ए, 295ए और 67आईटी एक्ट लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

ढोलीखार में पिछले दिनों अवैध कट्टीखाना पकड़े जाने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी पहुंचे थे। उनके प्रदर्शन के बाद ही चौधरी बशीर का वीडियो सामने आया था। उन्होंने कहा था कि संगठन के लोग मंटोला इलाके में घुसने की हिम्मत नहीं करें। इस पर विभिन्न संगठन के लोगों ने आपत्ति की थी। पुलिस अधिकारियों तक यह वीडियो पहुंचा था। कई संगठन के पदाधिकारियों ने अपने भी वीडियो जारी किए थे।

बकरीद पर भी सामने आया था वीडियो

इससे पहले बकरीद पर भी चौधरी बशीर का एक वीडियो सामने आया था। तब उन्होंने लोगों से बकरा मंडी लगाने की बात कही थी। इसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बता दें कि चौधरी बशीर आगरा की छावनी विधानसभा सीट से 2002 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। बाद में सपा में चले गए थे। तत्कालीन सपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed