फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another accused arrested in Lahara firing case

Agra News: लहरा फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Lahara firing case
सोरोंजी (कासगंज)। लहरा रोड पर पांच दिन पहले दो समुदायों के बीच मामूली विवाद में हुई फायरिंग और पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी रियाज अहमद निवासी कादरवाड़ी को गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश में दबिश जारी है। मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी रियाज को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रियाज के विरुद्ध दो मामले दर्ज हैं। एक मामला पुलिस की ओर से और दूसरा मामला दूसरे पक्ष मनोज कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। दोनों ही मामलों में रियाज वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अभी सात अन्य आरोपी और हैं जो फरार चल रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed