{"_id":"69af91996a36af535c002636","slug":"annual-exams-for-classes-1-to-8-in-agra-schools-from-16-to-20-march-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इस तारीख से शुरू हो रहीं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं, समय सारणी हुई जारी; दो पालियों में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस तारीख से शुरू हो रहीं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं, समय सारणी हुई जारी; दो पालियों में होगी परीक्षा
Tue, 10 Mar 2026 09:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:05 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के बाद तुरंत मूल्यांकन कार्य शुरू होगा और परिणाम 30 मार्च तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते बच्चे। फाइल फोटो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
नगर शिक्षाधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कक्षा 1 की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक 50 प्रतिशत लिखित व 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 4-5 में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक होगा। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 50 अंकों की लिखित होगी। परिणाम 30 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 मार्च को कक्षा 1 से 5 तक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए बेसिक क्राफ्ट कृषि तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लिए संस्कृत अथवा उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला और संगीत विषय की परीक्षा होगी। 20 मार्च को विज्ञान पर्यावरण अध्ययन और कार्य अनुभव विषय के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। परीक्षाओं के बाद तुरंत मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।