फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   animiya

8170 मरीज चिह्नित, ठीक कर दिए 8174 

Thu, 01 Sep 2016 12:26 AM IST
8170 मरीज चिह्नित, ठीक कर दिए 8174 
8170 मरीज चिह्नित, ठीक कर दिए 8174  Updated Thu, 01 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
animiya
Doctor
 स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों की ऐसी जादूगरी की, बीमार से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की हो गई। राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में 23,000 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई, 8170 एनीमिया की मरीज मिलीं। जबकि 8,174 को इलाज के बाद ठीक होना दर्शाया गया।
विज्ञापन

 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2016 से अब तक जिले में 23,016 गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गईं। इसमें से 23000 की एनीमिया की जांच (एचबी टेस्ट) प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्थानों पर कराई गई। इसमें से 8,170 गर्भवती एनीमिया की गिरफ्त में पाई गईं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इसी अवधि में 8,174 की स्थिति सुधर भी गई। जबकि  एसएन मेडिकल कालेज प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की वरिष्ट चिकित्सक डा. रिचा सिंह का कहना है कि गर्भवती में 7-8 ग्राम रक्त होने पर दवाओं से दो महीने में कवर किया जा सकता है। इंजेक्शन के जरिये 20-25 दिन लग जाते हैं। 
विज्ञापन

सीडीओ ने गड़बड़ी सुधारने के दिए निर्देश
आगरा। विकास भवन में मंगलवार को राज्य पोषण मिशन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए गर्भवती की एनीमिया जांच और उनकी स्थिति में सुधार के आंकड़े को जैसे ही प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया, मुख्य विकास अधिकारी से लेकर सभागार में मौजूद बाकी लोग चौंक गए। चिह्नित मरीजों से ज्यादा उसी समय में स्थिति में सुधार का आंकड़ा दिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ को आंकड़े में सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed