फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry with her daughter-in-law, an old woman committed suicide by jumping from her son's moving bike.

Agra News: बहू से नाराज वृद्धा ने बेटे की चलती बाइक से कूदकर दी जान

Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Angry with her daughter-in-law, an old woman committed suicide by jumping from her son's moving bike.
कुसमरा। बहू से विवाद होने पर नाराज 65 वर्षीय वृद्धा ने बेटे की चलती बाइक से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव हविलिया की रहने वाली 65 वर्षीय महिला बंतो बेगम पत्नी स्व. तालेवर खान का 10-12 दिन पहले किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। बंतो बेगम नाराज होकर निहालपुर, एलाऊ स्थित अपने मायके चली गईं थीं। बेटा कपिल उनको लेने के लिए शुक्रवार को निहालपुर, एलाऊ गया। कपिल ने बताया कि मां को घर आने के लिए राजी कर लिया और बाइक पर बैठाकर घर के लिए निकला। किशनी क्षेत्र में गांव नरायणपुर के पास मां बंतो बेगम चलती बाइक से कूद गईं। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। इधर सूचना पर कुसमरा चौकी पुलिस जांच करने गांव पहुंची। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बंतो बेगम के पांच बेटे हैं। इनमें से तीन बेटे और उनकी पत्नियां हैदराबाद में रहती हैं। गांव में दो बेटे रहते हैं और उनकी पत्नी रहती हैं। गांव में रहने वाले एक बेटे की पत्नी के साथ महिला का विवाद हुआ था। महिला की मौत की सूचना पर हैदराबाद में रहने वाले बेटे-बहू भी वहां से गांव आने के लिए निकल लिए हैं। शनिवार को उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा। चौकी इंचार्ज कुसमरा ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। पंचनामा की कार्रवाई कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। बहू से विवाद किस बात को लेकर हुआ था। परिजन इसकी भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed