सड़क हादसे में छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, सीओ से धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के गांव नंगला चंदन के समीप शुक्रवार को मेटाडोर की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो जाने पर उसके परिवारीजन और गांव के लोग भड़क गए। उन्होंने नगला चंदन के सामने ही आगरा-जलेसर मार्ग पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ एत्मादपुर अतुल सोनकर से ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ने का प्रयास भी किया। ग्रामीणों में गुस्सा इसलिए था, क्योंकि मेटाडोर का ड्राइवर घायल छात्रा को जीवित समझकर उपचार के लिए ले गया था।
ग्रामीण काफी देर तक जाम लगाकर हंगामा करते रहे। बाद में सही जानकारी और एसडीएम से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे लोग शांत हुए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बहन के साथ सामान लेने जा रही थी छात्रा
पुरा गोवर्धन गांव निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री वर्षा (15) नगला चंदन स्थित सागर उच्चतर माध्यमिक विधालय में सातवीं की छात्रा थी। वो बड़ी बहन पूजा के साथ बाजार सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान मेटाडोर ने पूजा को टक्कर मार दी।
घात्रा घायल होकर गिर पड़ी, उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित गाड़ी खंभे से जा टकराई। खंभा टूटकर गिर गया। गाड़ी चालक ने छात्रा को जीवित समझकर गाड़ी में डाला और आगरा की तरफ भाग गया। बाद में उसकी मौत का पता लगने पर ड्राइवर शव को कालिंदी विहार के पास फेंककर भाग गया।
एत्माद्दौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नंगला चंदन में यह शोर मचा कि गांव का ही रहने वाला ड्राइवर राजू मृत पूजा को गाड़ी में डालकर भाग गया है। इस पर लोगों ने जाम लगा दिया। तीन घंटे के जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।