फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry employees staged protest after the tax clerk attempted suicide in agra

सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खाया जहरः साथी के इस कदम से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम पर लगा दिया ताला

Fri, 26 May 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 10:05 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में तैनात क्लर्क ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। साथी के इस कदम से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम पर ताला लगा दिया। 
 

विज्ञापन
Angry employees staged protest after the tax clerk attempted suicide in agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी जोन के नगर निगम कार्यालय के टैक्स लिपिक मनोज श्रीवास्तव द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने दोपहर में ऑफिसों में ताले लगा दिए और काम बंद कर नगर आयुक्त कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की, लेकिन वार्ता के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दोनों अधिकारियों को जांच होने तक पद से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम में विरोध-प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता और सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नगर आयुक्त से वार्ता पर अड़े रहे। बाद में नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन


महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी के नेतृत्व में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कर्मचारी मनोज श्रीवास्तव द्वारा आत्महत्या के प्रयास मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, जिसमें नगर आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी और जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अपर नगर आयुक्त से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर फाइल पर दो हजार मांगने का लगाया था आरोप

बुधवार को लोहामंडी जोन में प्रथम श्रेणी लिपिक मनोज श्रीवास्तव ने नगर निगम इमारत से कूदने का प्रयास किया। रोकने पर उनके विषाक्त का सेवन करने की चर्चाएं चलीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनोज श्रीवास्तव ने हर फाइल पर दो हजार रुपये मांगने के आरोप कर निर्धारण अधिकारी पर लगाए थे। सुबह कर्मचारियों तक जैसे ही यह जानकारी पहुंची, हर जोन के कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए। प्रदर्शन करने वालों में हरीबाबू वाल्मीकि, दीपक राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, शैलेंद्र राठौर आदि शामिल रहे।

दोनों अधिकारियों को हटाया

नगर आयुक्त ने मामले की जांच होने तक कर निर्धारण अधिकारी सुभाष चंद भारतीय और कर अधीक्षक सोबरन सिंह को मुख्यालय से कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर लोहामंडी में सीपी सिंह कर अधीक्षक का कार्य देखेंगे। वहीं हरीपर्वत जोन में कर निर्धारण अधिकारी का कार्य विजय कुमार सिंह देखेंगे। दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
 

एक पटल पर जमे अधिकारी, कर्मचारी हटेंगे

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि एक नगर निगम में तमाम ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो कई वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। उनकी लगातार शिकायत भी मिल रहीं हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है जो लगातार एक ही विभाग में एक ही पटल पर जमे हुए हैं। सभी के तबादले किए जाएंगे।

हाउस टैक्स की गड़बड़ियों पर हो चुका है विशेष सदन

नगर निगम में विशेष सदन के जरिए हाउस टैक्स की गड़बड़ियों पर चर्चा हो चुकी है। आगरा नगर निगम में संजय प्लेस में एक ही ब्लॉक की एक ही साइज की दो दुकानों का गृहकर अलग-अलग तय किया गया है। एक दुकान का गृहकर 450 रुपये प्रतिवर्ष तय किया गया तो पड़ोसी का गृहकर 2400 रुपये तय किया गया। ऐसे ही कारनामों के लिए हर फाइल पर टैक्स अधिकारियों ने रकम तय कर रखी है, जिसके आरोप मनोज श्रीवास्तव ने लगाए हैं। नेशनल हाईवे के एक अस्पताल का मामला भी चर्चित हुआ था, जिसमें एक ही भवन का गृहकर तय करने की जगह चिकित्सकों के चैंबर का गृहकर अलग-अलग तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed