फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by the suspension of the wardboy, hospital workers went on strike

Agra News: वार्डबॉय के निलंबन से नाराज अस्पतालकर्मियों ने की हड़ताल

Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Angered by the suspension of the wardboy, hospital workers went on strike
मैनपुरी। ड्यूटी के दौरान सोते हुए वार्डबॉय का वीडियो वायरल होने पर सीएमएस डॉ. मदनलाल ने उसे निलंबित कर दिया था। इससे नाराज अस्पताल के वार्डबॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और संविदाकर्मियों ने हड़ताल कर दी। जिला अस्पताल के गेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। दोपहर बाद सीएमएस द्वारा मामले की जांच की बात कही गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्डबॉय को बहाल करने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात वार्डबॉय नरेश सैनी का सोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी होने पर बुधवार को सुबह सीएमस डॉ. मदनलाल ने उनका निलंबन कर दिया। जब जानकारी हुई तो जिला अस्पताल के वार्डबॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और संविदा कर्मचारी सीएमएस के पास पहुंच गए। सुबह ही सीएमएस का घेराव कर निलंबन वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जब बात नहीं बनी तो कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के गेट पर हड़ताल करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना है कि वार्डबॉय की उम्र काफी हो गई है। गर्मी के दौरान उनकी आंख लग गई थी, तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। ऐसे में निलंबन करना उचित नहीं है। कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता देख सीएमएस ने दो डॉक्टरों की जांच समिति बना दी है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप सिंह और रक्तकोष प्रभारी डॉ. विकास यादव को शामिल किया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्डबॉड की बहाली के आश्वासन पर दोपहर बाद हड़ताल समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आंशिक रूप से बाधित रहीं सेवाएं
जिला अस्पताल में वार्डबॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल से आंशिक रूप से स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित रहीं। ओपीडी का काम तो डॉक्टर करते रहे, लेकिन मरीजों को स्ट्रेचर पर लाने-ले जाने, वार्ड में शिफ्ट करने समेत अन्य सेवाएं बाधित रहीं। तीमारदारों को खुद ही अपने मरीजों को ले जाना पड़ा। पूरे दिन ये समस्या बनी रही।
-----
सीएमएस से कर्मचारियों की हुई तीखी बहस
सुबह जिला अस्पताल में कर्मचारियों की सीएमएस डॉ. मदनलाल से उनके कमरे में तीखी बहस हुई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ जिला अस्पताल में अभद्रता की जाती है। वे छोटे कर्मचारी जरूर हैं, लेकिन सबका सम्मान है। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि अस्पताल में बदहाली हावी है, लेकिन उसे सुधारने के बजाए छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान सीएमएस मामले को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए।

----
कर्मचारियों की मांग पर वार्डबॉय के वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए दो चिकित्साधिकारियों की टीम बनाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर वार्डबॉय के निलंबन वापसी का निर्णय लिया जाएगा। वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed