{"_id":"667077ad909cabab1800292a","slug":"angered-by-fathers-scolding-young-man-commits-suicide-by-consuming-poison-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116709-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"kasganj: पिता की बातों का इस कदर लगा बुरा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kasganj: पिता की बातों का इस कदर लगा बुरा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; घर में मचा कोहराम
Tue, 18 Jun 2024 08:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:36 AM IST
सार
पिता की बातों का युवक को इस कदर बुरा लग गया कि उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : ANI
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठेरपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस काे सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव ठठेरपुर निवासी युवक अर्पित सागर (20) पुत्र जय सिंह पढ़ाई में मेधावी था। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। रविवार को किसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में लहरा गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।