फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by complaint on CM portal accountant is accused of threatening complainant

UP: फरियादी को धमकी...जीवनभर याद रखोगे कोई लेखपाल मिला था, ऑडियो रिकॉर्डिंग हो गई वायरल

Tue, 17 Sep 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 09:25 AM IST
सार

आगरा में एक लेखपाल ने फिरयादी को ही धमकी दे डाली। इस धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत से सदर तहसील के नाराज लेखपाल ने फरियादी को धमकी दी थी। 
 

विज्ञापन
Angered by complaint on CM portal accountant is accused of threatening complainant
मोबाइल - फोटो : Freepik

विस्तार

होशियार सिंह... होशियारी से काम लो। बिल्डर से बैठकर बात कर लो। हमारे खिलाफ जाओगे तो हम तुम्हें रगड़ देंगे... जीवनभर याद रखोगे कोई लेखपाल मिला था। सदर तहसील में तैनात लेखपाल के इस धमकी भरे लहजे का ऑडियो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत से नाराज लेखपाल पर फरियादी को धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र में दयालबाग स्थित खासपुर निवासी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलोनाइजर ने उसके खेत व देव स्थान पर जाने का निजी रास्ता बंद कर दिया है। बार-बार शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल सुनवाई नहीं कर रहा। कॉलोनाइजर ने लेखपाल को एक फार्म हाउस भी गिफ्ट किया है। पीड़ित ने बताया कि शिकायत से नाराज लेखपाल ने फोन किया। धमकी भरे लहजे में अभद्र शब्द बोले। ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित लेखपाल की शिकायत डीएम अरविंद मालप्पा बंगारी और पुलिस आयुक्त को भेजी है।
विज्ञापन


इंजीनियर की सांठगांठ
पीड़ित ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर एडीए इंजीनियर की सांठगांठ से अवैध कॉलोनी बना रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी अवैध कॉलोनी ध्वस्त नहीं की गई। शिकायत की निस्तारण आख्या में उल्लेख किया है कि एक बार कॉलोनी ध्वस्त कर दी गई, दोबारा ध्वस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed