फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger villagers stone pellets on police over stray govansh in firozabad

आवारा गोवंश को लेकर बवाल, पथराव में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, एसडीएम की तबीयत बिगड़ी

Mon, 31 Dec 2018 02:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
anger villagers stone pellets on police over stray govansh in firozabad
स्कूल से गोवंश बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में सोमवार को आवारा गोवंश को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। स्कूल में बंद गोवंश को मुक्त कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एसडीएम की गाड़ी का कांच टूट गया। 
विज्ञापन

 
ग्रामीणों से खुद को घिरा देख एसडीएम की भी तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी हाई हो गया। कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें संभाला और दवा दी। बाद में मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ा।   
विज्ञापन


घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर की है। ग्रामीणों ने रात में स्कूल परिसर में गोवंश बंद कर दिए और मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। सोमवार की सुबह जब अध्यापक स्कूल पहुंचे तो गोवंश और गेट पर ताला लगा देख हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश मुक्त कराने पर फूटा गुस्सा

anger villagers stone pellets on police over stray govansh in firozabad
पथराव में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों ने गांव में ही एक मकान के चबूतरे पर बच्चों को बैठा दिया और पुलिस को स्थिति की जानकारी दी। मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह और थाना प्रभारी नसीरपुर मुनीष चंद्र पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मी ने ईंट से स्कूल के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। 

पुलिस कर्मियों ने स्कूल परिसर से जैसे ही पशुओं को बाहर निकालना शुरू किया। गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को भीड़ से घिरा देख एसडीएम का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। साथी कर्मचारियों ने उन्हें संभाला। 

तब तक सीओ संजय रेड्डी के साथ अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके। पथराव में एसडीएम की गाडी का शीशा टूट गया। 

घटना के बाद बाजार बंद

घटना के बाद हरगनपुर और छैछापुर चौराहे का बाजार बंद हो गया। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर स्कूल परिसर को खाली करा दिया। एसडीएम ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने पथराव किया है। पुलिस उनको चिन्हित कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।   

गांव वाले काफी गुस्से में थे और पथराव कर रहे थे। शुरू में थाना प्रभारी के साथ कुछ ही पुलिसकर्मी थे। पुलिस वाले गांव में इधर-उधर छिप गए। जब सीओ के साथ अन्य थानों का फोर्स पहुंचा तब ग्रामीणों को खदेड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed