फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger seen on the streets over the rape and murder of a junior doctor

Agra News: जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सड़कों पर दिखा आक्रोश

Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anger seen on the streets over the rape and murder of a junior doctor
कासगंज। आरजी कर अस्पताल कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म व हत्या की घटना ने देशभर के डॉक्टरों को झकझोर दिया है। जूनियर डॉक्टर को उस समय वारदात का शिकार बनाया गया जब वह 8 अगस्त को अस्पताल में रात्रि ड्यूटी कर रही थी। आईएमए के आह्वान पर शहर के चिकित्सकों ने हड़ताल रखी और चिकित्सीय कार्य नहीं किया। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।आईएमए के चिकित्सक शहर के एक रेस्टोरेंट पर सुबह एकत्रित हुए और चिकित्सकों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश गौड़ ने कहा कि जूनियर महिला चिकित्सक के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने आए दिन चिकित्सकों के साथ होने वाली घटनाओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वारदात की शिकार हुई डॉक्टर के परिवार के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।आईएमए के सचिव डॉ. सिद्धार्थ गोविल ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मैं मानवता की सेवा के लिए करने वाले चिकित्सकों को जिस तरह से वारदातों का शिकार बनाया जा रहा है। उससे चिकित्सकों के मन असुरक्षा का भाव है। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर के मामले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। पूरे दिन शहर के अस्पताल, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर दरिंदगी की इस घटना के विरोध में बंद रहे। सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. अजय गोविल, डॉ. नरेश गुप्ता ने भी घटना की निंदा की। इधर, चिकित्सकों के कार्य नहीं करने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed