फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger people beaten to sub inspector's son after accident

कार से स्कूटी टकराने पर दरोगा के बेटे ने फोड़ा युवक का सिर, भीड़ ने किया ये हाल

Mon, 27 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
anger people beaten to sub inspector's son after accident
दरोगा और उसके बेटे को घेरे खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा के रामबाग चौराहे पर रविवार दोपहर टक्कर के बाद कार सवार दरोगा ओपी यादव और स्कूटी सवार दीपक शर्मा में विवाद हो गया। दरोगा के बेटे ने दीपक के सिर में डंडा मार दिया। इस पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने दरोगा पुत्र की पिटाई लगा दी। बचाने आए दरोगा से अभद्रता की। थाना पुलिस उन्हें भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

विज्ञापन


मैनपुरी के रहने वाले ओपी यादव नोएडा पुलिस लाइन में तैनात हैं। वो बेटे लखन के साथ कार से रामबाग चौराहे से जा रहे थे। उन्होंने वर्दी पहन रखी थी। शोभा नगर निवासी दीपक शर्मा बहन के साथ एक्टिवा से जा रहा था। कार से स्कूटी की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद होने पर दीपक को दरोगा पुत्र लखन ने डंडा मार दिया। दीपक एक संगठन से जुड़ा है। विवाद होने पर लोग जुट गए। वहीं संगठन के लोग आ गए। उन्होंने दरोगा के बेटे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगाई। दरोगा से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया। जीप में दरोगा पुत्र को बैठा लिया। मगर, लोगों ने जीप से खींचकर पीटा। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंच गया। तब दोनों पक्षों को थाने लाए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed