फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger among lawyers if the problem is not resolved

Agra News: समस्या का निस्तारण नहीं होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Anger among lawyers if the problem is not resolved
कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल लंबे समय से सदर तहसील में चल रही है। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता लामबंद हैं। अधिवक्ताओं के समर्थन में नोटरी अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ भी आ गया है। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही और अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नोटरी अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक कोई कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं की बैठक तहसील परिसर में आयोजित हुई। बार के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि दो माह से भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला है। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नोटरी अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का समर्थन अधिवक्ताओं को मिल चुका है। यदि प्रशासन अधिवक्ताओं की मांगों को नहीं मानेगा तो हड़ताल का रुख और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने नोटरी अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों से कार्य न करने की अपील की। नोटरी अधिवक्ता यदि बार को सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें सदस्यता से निष्कासित किया जाएगा। वहीं दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना ने कहा कि 15 जनवरी तक संघ के लोग किसी भी तरह के दस्तावेज के लेखन का कार्य नहीं करेंगे। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने यह प्रस्ताव बार एसोसिएशन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed