फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger among civil lawyers due to the murder of female advocate Mohini Tomar

UP News: महिला अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, आगरा में किया गया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 10:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:29 PM IST
सार

कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या को लेकर आगरा दीवानी में आक्रोश दिखा। बैठक के बाद यहां विभिन्न बार के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। इसके साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। 
 

विज्ञापन
Anger among civil lawyers due to the murder of female advocate Mohini Tomar
अधिवक्ताओं में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में जिला न्यायालय के मुख्य गेट से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या से दीवानी के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को विभिन्न बार एसोसिएशन ने बैठक कर प्रदर्शन किया। कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। जल्द गिरफ्तारी हो। परिवार को 50 लाख मुआवजा दिलाया जाए। ऐसा न हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित भारत माता की प्रतिमा पर सेशन कोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला अधिवक्ता सरोज यादव ने कहा कि प्रदेशभर में वकीलों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। टारगेट कर कई अधिवक्ताओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी शासन, प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, कश्मीर सिंह यादव, सुनीता सिंह, दिनेश यादव, सरोज यादव, साइना खान, मेघ सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


यूनाइटेड बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीवानी में बैठक कर आक्रोश जताया। सचिव अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। अन्यथा अधिवक्ता एक होकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रमोद लवानियां, अखिल खंडेलवाल, माला गुप्ता व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार 50 लाख रुपये मुआवजा दे
उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक कर रोष जताया। शोक संवेदना भी व्यक्त की। अध्यक्षता अरुण कुमार सोलंकी और सुभाष बाबू परमार ने की। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायिक कार्य से व्रत रहने की चेतावनी दी। कहा कि प्रदेश सरकार 50 लाख रुपये मुआवजा दे। 11 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कासगंज जाएगा।

लंबे समय से मांग, नहीं हो रहा विचार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने भी बैठक की। जनमंच के अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। 48 घंटे में खुलासा और गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन होगा। पवन गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, लक्ष्मी लवानियां, श्याम सुंदर, प्रशांत सिंह, खुशी आदि की मौजूदगी रही। वहीं आंबेडकर बार के पदाधिकारियों ने भी बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed