फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger among AAP workers due to the arrest of Sanjay Singh

Agra News: संजय सिंह की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष

Sun, 08 Oct 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Oct 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anger among AAP workers due to the arrest of Sanjay Singh
संजय सिंह की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष
विज्ञापन


मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में संभावित हार को देखकर केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गई है। गठबंधन की मजबूत आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है।
उन्होंने कहा कि छापे में ईडी को कुछ नहीं मिलने के बाद भी गिरफ्तारी की गई है। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। संजय सिंह द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जा रही है। उनको राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित तक कर दिया गया। आम आदमी पार्टी पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को जारी रखेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव मनोनीत

बेवर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा बेवर निवासी सत्येंद्र पाल को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनको प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रामशरण यादव, विजलेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र अज्ञानी, सरनाम सिंह यादव, हंटू यादव ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed