फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi worker's services terminated after educational certificate found to be fake

Agra News: शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त

Fri, 21 Mar 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's services terminated after educational certificate found to be fake
कासगंज। सहावर की ग्राम पंचायत रारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जाने पर सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। 20 साल पहले उनकी सहायिका के पद पर तैनाती हुई थी। इसके बाद पदोन्नति में उनको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया गया था।
विज्ञापन

रारा फतेहपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमलेश के हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत ग्राम रारा निवासी अमर सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला से की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उनके हाईस्कूल प्रमाणपत्र की जांच के लिए श्री गणेश इंटर कॉलेज, कुतुबपुर जनपद एटा भेजे। विद्यालय के प्रधानाचार्य उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र विद्यालय में उपलब्ध अभिलेख में न होने की रिपोर्ट दी। इसके बाद उनकी सेवा समाप्त करने के लिए पत्रावली जिला अधिकारी के पास अनुमोदन को भेजी गई। जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed