फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi workers protest on Labor Day in Mainpuri

मैनपुरी: मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग

Sun, 01 May 2022 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 05:42 PM IST
सार

जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मजदूर दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पर एकत्रित हुईं। यहां कार्यकर्ताओं ने लाल साड़ी बांधकर कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Anganwadi workers protest on Labor Day in Mainpuri
विरोध प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में लाल कपड़े बांधकर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर सभा की। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।

विज्ञापन

 
रविवार की सुबह जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मजदूर दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पर एकत्रित हुईं। यहां कार्यकर्ताओं ने लाल साड़ी बांधकर कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद तिकोनिया पार्क में सभा आयोजित हुई। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकारी कर्मचारियों के बराबर कार्य करते हैं। उनकी तरह से ही सभी व्यवस्थाओं को संभालते हैं तो फिर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा क्यों नहीं। 

विज्ञापन

'आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हो रही नाइंसाफी'          

उन्होंने मांग की कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जब उनसे केंद्र और प्रदेश के कर्मचारियों की तरह से काम करा रही है तो उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन और फंड के सेवानिवृत्त कर रही है जो नाइंसाफी है। सरकार को शीघ्र कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मचारी का दर्जा देना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में मंजू चौहान, रिचा दुबे, ऊषा प्रजापति, साहीन बेगम, अलका यादव, सर्वेश शाक्य, मंजेश यादव, ममता भदौरिया, स्नेह, कांती, ममता, मधु मिश्रा, पुष्पा यादव, रानी, हेमलता, वंदना यादव, कल्पना, सुधा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed