फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi workers are not knocking door to door

Agra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं दे रहीं घर-घर दस्तक

Wed, 17 Apr 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers are not knocking door to door
कासगंज। संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे दस्तक अभियान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर सर्वे के लिए नहीं पहुंच रहीं। लापरवाही बरतने पर सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा की सीडीपीओ, मुख्य सेविका सहित 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने संचारी रोग एवं दस्तक अभियान कार्यक्रम के तहत सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना सिढ़पुरा की नगर पंचायत मोहनपुर में संचालित सभी 20 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। इन केंद्रों पर 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आठ सहायिकाएं तैनात हैं। नगला कोठी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवती और नगला मुरली ग्राम पंचायत मिजखुरी केंद्र पर अरुणा देवी अनुपस्थित पाई गईं। इस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शादी अलीगढ़ में हो जाने के कारण कभी-कभी आने की जानकारी मिली। मिजखुरी की कार्यकर्ता रेखा उपस्थित मिलीं जबकि मीराबाई अनुपस्थित पाई गई। ग्राम पंचायत हमीरपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा, स्नेहलता, सुनीता एवं मालती अनुपस्थित पाई गईं। फूलमाला उपस्थित मौजूद मिलीं। सिढ़पुरा बरात घर पर संचालित केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, शमीम बानो एवं नीलम उपस्थित पाई गई। बाल विकास परियोजना गंजडुंडवारा के अल्लेहपुर केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी सुमनलता, एवं निशा द्वारा अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सर्वे नहीं किए जाने की जानकारी मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा की क्षेत्रीय मुख्य सेविका एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी और दस्तक अभियान में कार्य नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed