फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ancient Govind Dev Temple

गोविंद देव मंदिर में टूटकर गिरा पत्थर, मची अफरा-तफरी

Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Ancient Govind Dev Temple
मथुरा। गोविंददेव मंदिर से टूटे पत्थर को हटाया हुआ कर्मचारी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। प्राचीन गोविंद देव मंदिर का पत्थर सोमवार को अचानक टूटकर गिर गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्राचीन गोविंद देव मंदिर में पत्थरों का टूटना अब आम बात हो गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित यह विशालकाय और खूबसूरत इमारत निरंतर अपने अस्तित्व को खो रही है। सोमवार को भी मंदिर के अग्रभाग में सबसे ऊपरी मंजिल से बड़ा पत्थर टूटकर गिर गया। हालांकि जिस स्थान पर यह पत्थर टूटकर गिरा वहां कोई श्रद्धालु नहीं था। आसपास श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना प्रात: करीब सवा दस बजे हुई। पत्थर के गिरने से हुई तेज आवाज को सुनकर मंदिर परिसर के बाहर रह रहे लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जुड़ा कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गया। मंदिर के सेवायत सुकुमार गोस्वामी ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया है। मंदिर में दर्शन का वक्त था। श्रद्धालु आ और जा रहे थे। इसी दौरान पत्थर टूटकर गिर गया। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। मंदिर में पत्थर टूटने की आए दिन की स्थिति है।
विज्ञापन

डरने लगे हैं अब श्रद्धालु
भगवान श्रीराधाकृष्ण की नगरी वृंदावन में सबसे प्राचीन धरोहर गोविंद देव के दर्शन के लिए आने वालों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। आए दिन पत्थरों के टूटकर गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोग इसे असुरक्षित मानने लगे हैं। बताया जाता है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्तर से इस खूबसूरत इमारत की मरम्मत वर्षों से नहीं की है। इससे दीवारों में दरारें आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर है। पत्थर टूटने की सूचना पर मौका मुआयना किया गया था। स्थिति को देखा है। इसकी रिपोर्ट आगरा कार्यालय भेज दी गई है।
- सतीश कुमार, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed