फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anarchist elements set fire to a Sadhu hut in Mainpuri

साधू को जिंदा जलाने चाहते थे राक्षस: 'आंख खुली तो देखा चारों ओर लपटें ही लपटें...', रात में लगाई झोपड़ी में आग

Sat, 07 Dec 2024 06:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, करहल (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करहल (मैनपुरी) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Dec 2024 06:02 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में रात में एक झोपड़ी में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। उसमें रहने वाले साधू को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आग में वह गंभीर रूप से झुलस गए। हालांक  उनकी जान बच गई है। 
 

विज्ञापन
Anarchist elements set fire to a Sadhu hut in Mainpuri
असामाजिक तत्वों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुर्रा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार रात एक झोपड़ी में अराजक तत्वों ने आग लगाकर उसमें रहने वाले साधू की जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि साधू समय रहते बाहर आ गए। गंभीर रूप से वह झुलस गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी कमलेश कुमार परिवार से अलग होकर साधू हो गए हैं। गांव में अपनी झोपड़ी डालकर रहते हुए भजन करते हैं। शुक्रवार की रात को वह झोपड़ी में सो रहे थे। साधू कमलेश कुमार ने बताया कि अचानक उनकी आंख खुली तो देखा कि झोपड़ी चारों ओर आग जल रही थी। बचने के लिए झोपड़ी से बाहर भागे। इस दौरान हाथ-पैर झुलस गए। 
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। मिट्टी, पानी आदि डालकर आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक झोपड़ी जल चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रताप सिंह के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed