फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anant Chaturdashi 2021 rituals and significance

आगरा: अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा से दूर होंगी बाधाएं, ऐसे बांधें अनंत सूत्र

Sun, 19 Sep 2021 01:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 01:40 PM IST
सार

अनंत चतुर्दशी पर भद्र महापुरुष योग बन रहा है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों की अनंत बाधाएं दूर हो जाती हैं और सभी संकट नष्ट होते हैं। 

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 rituals and significance
अनंत चतुर्दशी पर कलाई पर बांधे जाते हैं धागे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप लेने के बाद अनंत चौदस हिंदी महीने भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अंनत चौदस पर व्रत रखा जाता है। आगरा की ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन मंगल, बुध और सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे। अत: मंगल, बुध आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन


इस दिन पूजा के बाद हाथों में अनंत सूत्र या अनंत बांधा जाता है। यह अनंता शुद्ध रेशम या कपास के सूत्र से 14 गांठ लगाकर बनाया जाता है। प्रात: काल अक्षत, दूर्वा और हल्दी से पूजा करके इसके सामने हवन करके तब पुरुष इसे अपने दाहिने हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधें। यह अनंता दीर्घायु और अनंत जीवन का प्रतीक माना जाता है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने सृष्टि की रचना के लिए 14 लोकों का निर्माण किया था। उन सभी लोकों की रक्षा के लिए उन्होंने अनंत रूप धारण किया। श्री हरि विष्णु जी का व्रत करने वाले व्यक्ति को श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए। इसी दिन गणपति विसर्जन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed