फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika shukla got teacher job on high merit in Kasganj

'अनामिका' ने हाई मेरिट पर पाई थी 25 जिलों में नौकरी, सभी जगह लगे एक जैसे दस्तावेज

Sun, 07 Jun 2020 01:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 01:50 PM IST
सार

  • प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में समान हैं अंक
  • अनामिका शुक्ला की हाई मेरिट होने के कारण जालसाज कराता रहा फर्जीवाड़ा 

विज्ञापन
anamika shukla got teacher job on high merit in Kasganj
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज से गिरफ्तार शिक्षिका ने अनामिका शुक्ला के दस्तावेज से अगस्त 2018 में 71.89 प्रतिशत कट ऑफ मेरिट के आधार पर नौकरी पाई थी। अब तक की जांच में यह पाया गया है कि जो दस्तावेज अनामिका शुक्ला के कासगंज में लगे हैं, उन्हीं समान अंकों के शैक्षिक दस्तावेज अन्य 24 जिलों में भी है। 
विज्ञापन


हाई मेरिट होने के कारण जालसाज अनामिका शुक्ला के शैक्षिक दस्तावेजों से फर्जीवाड़ा कराता रहा। कासगंज में तीन सदस्यीय समिति इसकी जांच कर रही है। जांच में अभी और तमाम परतें खुलकर सामने आएंगी।
विज्ञापन



अनामिका के शैक्षिक अंकों पर
- 76.83 प्रतिशत अंक हाईस्कूल की तालिका में हैं।
- 78.60 प्रतिशत अंक इंटरमीडिएट की अंकतालिका में हैं।
- 55.61 प्रतिशत अंक बीएससी की अंकतालिका में हैं।
- 76.50 प्रतिशत अंक टेट की अंकतालिका में हैं।

विभाग ने सीज कराया बैंक खाता, खंगाल रही डिटेल

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद उसका बैंक खाता सीज करा दिया है। उसका खाता इलाहाबाद बैंक की कासगंज शाखा में है। यह भी जांच की जा रही है कि शिक्षिका ने बैंक खाता किन-किन दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया। शिक्षा विभाग के साथ साथ बैंक भी जांच में जुट गई है। वर्ष 2018 से अब तक की बैंक डिटेल शिक्षा विभाग ने निकलवाई है।

- 17 हजार रुपये बैंक खाते में है मौजूदा धनराशि।
- 4.50 लाख रुपये का कासगंज शिक्षा विभाग से भुगतान ले चुकी है शिक्षिका।
- 22 हजार रुपये प्रति महीने शिक्षिका को मिलता था मानदेय।
- 11.29 महीने का हर साल मानदेय मिलता है कस्तूरबा के स्टाफ को।

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षिका का बैंक खाता सीज करा दिया है। उसके शैक्षिक दस्तावेज देखे हैं। उसमें पाया है कि यूपी बोर्ड के गोंडा से उसने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की है। जबकि फैजाबाद की राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी की गुरुकुल विद्यापीठ से स्नातक और टेट की डिग्री हांसिल की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed