{"_id":"5f19ccb48ebc3e63e442f402","slug":"anamika-kasganj-news-agr451738625","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों के शिक्षकों की जांच पूरी, कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों के शिक्षकों की जांच पूरी, कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग से शुरू हुई माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों की जांच में उच्च शिक्षा की टीम सबसे आगे रही है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित की गईं अलग-अलग दो टीमों ने महाविद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेजों का परीक्षण कर जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही जो दस्तावेज संकलित किए हैं वे सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे।
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा में फर्जीवाड़े की जांच शुरू हुई तो एक के बाद एक कलई खुलती गई। उसके बाद माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों की भी जांच शुरू हो गई। हालांकि बेसिक और माध्यमिक विभाग अभी तक जांच पूरी नहीं कर सका है। एडीएम के पर्यवेक्षण में महाविद्यालयों के शिक्षकों की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं।
दोनों ही टीम के अध्यक्ष एसडीएम ललित कुमार हैं। टीम ने प्रारंभिक जांच पूरी करते हुए चारों महाविद्यालयों के सभी 56 शिक्षकों के दस्तावेजों का परीक्षण कर लिया है और सत्यापन के लिए पत्रावलियां संकलित कर ली हैं। बृहस्पतिवार को टीम ने राजकीय महाविद्यालय नौरथा के सभी 10 शिक्षकों के दस्तावेज संकलित किए।
विज्ञापन
कुछ शिक्षकों के दस्तावेज अपूर्ण
- प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है। सभी अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद पत्रावलियां जमा कर ली हैं। कुछ शिक्षकों के दस्तावेज अपूर्ण हैं। उन्हें दो दिन का समय दिया है। जांच रिपोर्ट जल्द अपर जिलाधिकारी को देंगे।- ललित कुमार, एसडीएम।