फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anamika Chauhan won gold medal in National Masters Athletics Championship

Agra News: राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनामिका चौहान ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 04 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Anamika Chauhan won gold medal in National Masters Athletics Championship
अनामिका चौहान
बाह। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित चंद्रशेखर नायक स्टेडियम में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैतपुर की अनामिका चौहान ने गोला फेंक का स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अगस्त में दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर चैंपियनशिप के लिए क्वलीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

जैतपुर के अर्जुन अवार्ड विजेता विजय सिंह चौहान की भतीजी एवं ठाकुर भरत सिंह की पुत्रवधू अनामिका चौहान ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप केरल में प्रतिभाग किया था। अनामिका चौहान ने बताया कि उन्होंने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीत कर दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड मास्टर चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हैमरथ्रो में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अनामिका चौहान की उपलब्धि से आगरा और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा है। उपलब्धि पर खुशी का इजहार कर बधाई देने वालों में विधायक पक्षालिका सिंह, रतन सिंह भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह राठौड, डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, अजय भदौरिया, शरद शर्मा, आशुतोष नेहरू, हृदय नरायन शर्मा, शंकर देव तिवारी, कृपा नरायन उर्फ छुट्टन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed