{"_id":"683b477b29055130030f59e2","slug":"an-old-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132638-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के जखेरा बंबा पर नौ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला छत्ता गांव निवासी वीरपाल (63) गत 23 मई को बाइक से कासगंज आ रहे थे। उनके पुत्र भगवानदास के अनुसार, जखेरा बंबा पर सब्जी खरीदते समय किसी अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान 30 मई को वीरपाल की मृत्यु हो गई।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।