फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An FIR will be filed against the accused of kidnapping the teenager

Agra News: किशोरी को अगवा करने के आरोपी के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Tue, 10 Jun 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
An FIR will be filed against the accused of kidnapping the teenager
कागसंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सोरोंजी पुलिस को आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की विवेचना कर कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मामला सोरोंजी के गांव विरौची का है। 24 फरवरी, 2025 को गांव निवासी अनोखे लाल अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही मंजीत नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने साथ 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है।
विज्ञापन

जब अनोखे लाल को इस बात की जानकारी हुई तो वह आरोपी मंजीत के घर पहुंचे। वहां रायसिंह, विजय सिंह, राजकुमार और जितेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित अनोखे लाल जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें लड़की को तलाश कर लाने का आश्वासन देकर टाल दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर, पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है, जिससे अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed