{"_id":"6a1defbe7dc5699f05067bf8","slug":"an-elderly-masons-scooter-was-hit-by-a-vehicle-resulting-in-his-death-agra-news-c-25-1-agr1008-1074835-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्ध राजमिस्त्री की स्कूटी को एक वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्ध राजमिस्त्री की स्कूटी को एक वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 02 Jun 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण मुरारी का (फ़ाइल फोटो )
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर में सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की जान चली गई। जलभराव के कारण रास्ता अवरुद्ध होने और पीछे से आए एक वाहन की टक्कर लगने से यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जग्य बटेश्वर निवासी 60 वर्षीय किशन मुरारी पेशे से राजमिस्त्री थे। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह काम खत्म करके अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पातालेश्वर मंदिर के पास सड़क पर भारी वर्षा के कारण पानी भरा होने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध था। कृष्ण मुरारी पानी के पास अपनी स्कूटी रोककर निकलने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह स्कूटी सहित सड़क पर भरे पानी में जा गिरे और मौके पर ही बेहोश हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (हॉस्पिटल) लेकर पहुंचे। वहां, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कृष्ण मुरारी को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बदहवास होकर बेहोश हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।