फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly couple was dragged out of their home and beaten but no hearing took place in police station

दुस्साहस: बुजुर्ग दंपती को घर से खींचकर पीटा, थाने में न हुई सुनवाई

Sun, 17 Mar 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

बुजुर्ग दंपती को घर से खींचकर पीटा गया। दबंगों की शिकायत करने पीड़ित थाने पहुंचे। वहां भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की और उन्हें वहां से भगा दिया। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
 

विज्ञापन
An elderly couple was dragged out of their home and beaten but no hearing took place in police station
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती को रिश्तेदारों ने घर में से खींचकर पीटा। महिला का पैर टूट गया। आरोप है कि थाने की पुलिस ने बुजुर्ग दंपती की सुनवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कटरा नील नाई की मंडी निवासी उस्मान ने बताया कि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता और भाई के साथ रहते हैं। पुश्तैनी तीन मंजिला मकान में पिता को भी एक कमरा हिस्से में मिला है। 9 मार्च को शाम 4 बजे उनके रिश्तेदार अंसार उल हक, अशरफ, फैयाज, आदिल, सलीम, दाऊद और आफाक साथियों के साथ घर पर आ गए। गालीगलौज की। विरोध करने पर 68 वर्षीय मां जैतून को घर से बाहर खींचकर पीटा। गली में फेंक दिया।
विज्ञापन


पिता का हाथ मरोड़कर उनकी जेब से 5000 रुपये निकाल लिए। पडोसियों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला थाने पर भी किसी नहीं सुनी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज हुआ। नाई की मंडी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed