फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An angry teenager left the house and raped her then the deal was done for Rs 1.50 lakh life imprisonment

Etah: नाराज होकर घर छोड़कर आई किशोरी से दुष्कर्म, फिर 1.50 लाख रुपये में किया गया था सौदा; दोषी को उम्रकैद

Fri, 07 Apr 2023 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

किशोरी परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ आई थी। वह लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद  1.50 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया था। 

विज्ञापन
An angry teenager left the house and raped her then the deal was done for Rs 1.50 lakh life imprisonment
court new - फोटो : istock

विस्तार

एटा के जलेसर और लखनऊ में बिहार की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं उसकी सहयोगी महिला को दस साल के कठोर कारावास के दंड का आदेश दिया गया है। किशोरी के साथ वर्ष 2018 में वारदात हुई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया। अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय कुमार गौरव की अदालत में बृहस्पतिवार को किशोरी से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई की गई। 

विज्ञापन

देना होगा 50 हजार अर्थदंड

अदालत ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर विजय साहू निवासी मोहल्ला बसीरत गंज थाना नाका हिंडोला लखनऊ को दोषी ठहराया। उसे उम्रकैद और 50 हजार अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। वहीं ममता देवी निवासी मोहल्ला हथौड़ा थाना जलेसर को दोषी ठहराते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड सं दंडित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि 31 अगस्त 2018 को बिहार के जिला सिवान की 16 वर्षीय किशोरी परिजन से नाराज होकर लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रात करीब 2 बजे पहुंची थी। यहां पर उसे विजय साहू मिला। उसने किशोरी को गुमराह कर पड़ोस में ही अपने घर चलने की बात कहकर किसी महिला से बात कराई। किशोरी को विश्वास हो गया कि वह सही इंसान के साथ है। इसके बाद विजय किशोरी को एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

किशोरी का कर दिया था सौदा

यही नहीं इसके बाद थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सिलामई में किशोरी को लेकर आया। यहां पर दुष्कर्म किया और 1.50 लाख रुपये में उसे बेचने के लिए ममता के माध्यम से सौदा कर दिया। किशोरी को जानकारी हुई तो उसने चीख-पुकार मचा दी। इसके बाद ग्रामीण किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पिता को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed