फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An accused in the Ashish murder case surrendered in the court

Agra News: आशीष हत्याकांड के एक आरोपी ने किया न्यायालय में सरेंडर

Thu, 24 Nov 2022 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
An accused in the Ashish murder case surrendered in the court
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मोहल्ला खेड़ा रहट गली निवासी आशीष उर्फ साकाल की छह दिन पूर्व सगे भाइयों ने मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस हत्यारोपियों के लिए दबिशें दी थीं। इसमें से एक आरोपी गौतम ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। पुलिस हत्यारोपी की रिमांड लेने और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आशीष के भांजे से मोहल्ले के ही गीतम, प्रीतम के बच्चों में विवाद हो गया था। जिसके बाद गीतम ने आशीष के बहनोई भूरे सिंह को गाली-गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो फायरिंग की, जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले को शांत करा दिया। इसके बाद शाम 5 बजे के करीब आशीष मोहल्ले में एक दुकान के पास खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिस दौरान एक युवक ने आशीष के सिर में सरिया से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दीं।
विज्ञापन

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण एक आरोपी गौतम ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लाने और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed