फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An abandoned bike and bicycle found near Nagthara canal bridge, two youths suspected of drowning

Agra News: नगथरा नहर पुल के पास मिली लावारिस बाइक और साइकिल, दो युवकों के डूबने की आशंका

Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
An abandoned bike and bicycle found near Nagthara canal bridge, two youths suspected of drowning
किशनी। नगथरा नहर पुल के पास एक लावारिस बाइक और साइकिल मिलने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये बाइक एटा के एक युवक की है जबकि साइकिल उसके दोस्त की। दोनों युवकों के नहर में डूबने की आशंका के चलते एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लापता युवक हिमांशु (22) एटा के नगला खुमानी का रहने वाला है और इन दिनों अपनी ननिहाल नगथरा में रह रहा था। उसका साथी सुमित कुमार (35) भी उसके साथ था। उनकी बाइक और साइकिल नहर के पास खड़ी मिली हैं। उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही आगरा से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed