फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amnesia in milk

दूध में मिलाया जा रहा था माल्टो डेक्सट्रिन

Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
amnesia in milk
कासगंज के गंजडुंडवारा में दूध की डेयरी पर नमूने लेती टीम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दूध में प्रतिबंधित पाउडर मिलाकर जिले में मीठा जहर तैयार किया जा रहा था। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गंजडुंडवारा स्थित डेयरियों पर छापा मारा। खाद्य विभाग की टीम ने नमूने लेकर कार्रवाई के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। कार्रवाई के दौरान कई डेयरी संचालक डेयरियां छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी नादिर अली ने गंजडुंडवारा में डेयरियों पर छापे मारे। इस दौरान जाबिर अली की डेयरी पर अनियमितता मिली। डेयरी पर माल्टो डेक्सट्रिन पाउडर पाया गया, जो प्रतिबंधित है। पाउडर का प्रयोग डेयरी संचालक दूध को गाढ़ा करने और फैट बढ़ाने के लिए कर रहे थे। टीम ने माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर और दूध के नमूने संकलित किए। वहीं धर्मेंद्र कुमार की डेयरी पर भी अनिमितता मिली।
विज्ञापन

यहां भी दूध में माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर के साथ साथ बर्फ मिलाई जा रही थी। इस डेयरी से भी टीम ने नमूने संकलित किए। खाद्य विभाग की कार्रवाई से गंजडुंडवारा क्षेत्र में खलबली मची रही। कई डेयरी संचालक मौके से भाग गए। कादरगंज रोड पर ताज भट्ठे के सामने स्थित देशराज की डेयरी पर भी छापामार कार्रवाई की गई। यहां संचालक नहीं मिला। विभाग ने संकलित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी छोड़कर भागने पर रद्द होगा लाइसेंस
कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी संचालकों को चेतावनी दी कि कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। जांच के दौरान डेयरी छोड़कर भागने वाले संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे संचालकों का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
दूध में सीधे बर्फ मिलाना भी गलत
कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दूध में सीधे बर्फ भी नहीं मिलाई जा सकती। कच्ची बर्फ का प्रयोग दूध के पात्र की बाहरी सतह पर किया जाता है। दूध में सीधे बर्फ मिलाना मिलावटखोरी मानी जाएगी।

- दूध की डेयरियों पर छापा मारा था। गंजडुंडवारा में कई डेयरी संचालक मौके से भाग गए। माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर और दूध के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
- नादिर अली, जिला अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed