{"_id":"69b785be743b6e3f7a0c27d7","slug":"ammonia-gas-leak-at-cold-storage-in-agra-fir-filed-against-owner-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव: कोल्ड स्टोर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, 35 ग्रामीणों की बिगड़ गई थी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव: कोल्ड स्टोर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, 35 ग्रामीणों की बिगड़ गई थी हालत
Mon, 16 Mar 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:53 AM IST
सार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव होने से गांव में दहशत फैल गई और लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में कोल्ड स्टोर संचालक और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा में अमोनिया गैस लीक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी स्थित समाधिया कोल्ड स्टोर में हुए अमोनिया गैस रिसाव के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने कोल्ड स्टोर संचालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही बरतने और जनजीवन को खतरे में डालने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
आरक्षी अंकित कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, 12 मार्च की रात करीब 9 बजे समाधिया कोल्ड स्टोरेज से अचानक अमोनिया गैस का भारी रिसाव शुरू हो गया था। कोल्ड स्टोर के मालिक और प्रबंधक उपेंद्र शर्मा पुत्र सुखराम तथा अन्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण यह रिसाव हुआ। गैस की तीखी गंध और दमघोंटू माहौल के चलते गांव कुकथरी में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण कोल्ड स्टोर में काम कर रहे मजदूरों, स्थानीय ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने मास्क और सुरक्षा उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी के मामले में संचालक उपेंद्र शर्मा व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच भी कर रही है, ताकि रिसाव के असली कारणों का पता लगाया जा सके।