फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit shah will address to bjp workers in aligarh on 6th February

ब्रज में अमित शाह के कार्यक्रम का स्थान बदला, अब इस शहर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
amit shah will address to bjp workers in aligarh on 6th February
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा ब्रज क्षेत्र का बूथ सम्मेलन अब अलीगढ़ में होगा। पहले यह सम्मेलन एटा में प्रस्तावित था, लेकिन एटा के मैदान में नुमाइश का कार्यक्रम चलने की वजह से आननफानन में कार्यक्रम स्थल बदला गया है। बूथ सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि एक तो एटा के मैदान में नुमाइश लगी थी, इसकी वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही थी। दूसरा शीर्ष नेतृत्व चाहता था कि कार्यक्रम में कम से कम मंडल मुख्यालय पर आयोजित हो। 
विज्ञापन


एटा में व्यवस्थाएं करने में भी कुछ दिक्कत आ रही थीं। इसके चलते कार्यक्रम स्थल को बदला गया है। उन्होंने बताया कि अब बूथ सम्मेलन में तय तिथि छह फरवरी को ही अलीगढ़ के रामघाट रोड पर स्थित तालाब मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ सम्मेलन में ये लोग लेंगे हिस्सा

गौरतलब है कि इस सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों के करीब 26000 बूथों के बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी, महानगर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद आदि भाग लेंगे। 

इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि संबोधित करेंगे। वहीं, कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर पार्टी संगठन नए सिरे से तैयारियों में जुटा हुआ है। 

बैठक की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
ब्रज क्षेत्र बूथ सम्मलेन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। स्थल बदलने पर कार्यकर्ता खुश हैं। उनका कहना है कि एटा और अलीगढ़ की दूरी तो आगरा से लगभग बराबर है लेकिन एटा की तुलना में अलीगढ़ रूट बेहतर है। वहां पहुंचना आसान होगा। 

वहीं संगठन ने कार्यकर्ताओं को वहां से ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था शुरू कर दी है। शनिवार को जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed