{"_id":"5b3ce1654f1c1bc2248b47f6","slug":"amit-shah-and-yogi-adityanath-will-arrive-in-agra-on-thursday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 के तहत ताजनगरी में मंथन करेंगे अमित शाह और योगी, ये दिग्गज भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 के तहत ताजनगरी में मंथन करेंगे अमित शाह और योगी, ये दिग्गज भी होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 05 Jul 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
तैयारियाें काे दिया जा रहा अंतिम रूप
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत का मंत्र के देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (गुरुवार) को आगरा में होंगे।
वे यहां फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विलास में ब्रज प्रांत, पश्चिमी और कानपुर (बुंदेलखंड) के विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे और शाम को सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

रोड की मरम्मत की गई
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वे सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विलास में पहुंचेंगे। होटल में पहले तीनों प्रांतों के करीब 80 विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद उत्तर प्रदेश लोकसभा समन्वय समिति के 25 पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।
तीसरी बैठक भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ होगी। तीनों प्रांतों के करीब 30-30 सदस्य शामिल होंगे। शाम चार बजे तक यहां बैठकों का दौर चलेगा।
इसके बाद अमित शाह और योगी एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में पहुंचेंगे। यहां करीब 4.30 बजे से प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद
आगरा में होने जा रही इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के करीब 15 मंत्री भी आएंगे।